लखनऊ, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को कर्मचारी हितों में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय योजना भवन सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि अर्जुन देव भारती और सुशील कुमार बच्चा की मौजूद रहे। अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और महामंत्री सुजीत कुमार आर्य ने कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं और मांगो को जल्द ही हल कराने की बात कही। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार दास और उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह को सकुशल संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन रमन पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...