गोरखपुर, मार्च 25 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डांगीपार गांव निवासी 72 वर्षीय छेदीलाल से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके रिश्तेदार अंकित चौधरी ने बेटे संतोष को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में चेक, यूपीआई और नकद के जरिए रकम ले ली। तय हुआ था कि शेष राशि ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद दी जाएगी। कुछ समय बाद आरोपी ने सचिवालय में वैकेंसी न होने का बहाना बनाकर टालमटोल शुरू कर दिया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.