गया, फरवरी 28 -- पटना सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक महिला से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघड़ी ताड़ निवासी प्रीति कुमारी ने परैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार परैया में अमरजीत कुमार के घर किराये पर रह रहे अंजन श्रीवास्तव ने फर्जी आईपीएस आईडी कार्ड भेजकर खुद को अधिकारी बताया और सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने उसे छह लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार खोजबीन के दौरान उसके पति परैया पहुंचे। इसी बीच आरोपी खुद घुघड़ी ताड स्थित उनके घर पहुंच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.