सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर 8.89 लाख ठगने का आरोप
औरैया, जुलाई 24 -- बाबरपुर निवासी एक युवक ने मैनपुरी के एक व्यक्ति पर लखनऊ सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.89 लाख रुपये की ठगी करने, फर्जी नियुक्ति पत्र देने तथा उसकी स्कॉर्पियो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अजीतमल को सौंपी गई है। शास्त्री नगर, बाबरपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पत्नी की बीमारी के कारण वह अपनी स्कॉर्पियो की ऋण किस्तें समय पर जमा नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान मैनपुरी निवासी अनिल यादव उर्फ आशीष यादव से संपर्क हुआ। आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए वाहन लोन का सेटलमेंट कराने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान उसने सचिवालय के अधिकारियों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.