गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी एक युवक से सचिवालय में गाड़ी लगवाने के नाम पर 4.12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि भाई-बहन ने विश्वास दिलाया था कि सचिवालय में गाड़ी लगेगी तो उसके बदले हर महीने किराया मिलेगा। इसके लिए कर्ज पर लेकर उसने रुपये दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंद्रानगर निवासी प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात क्षेत्र के ऋषभ विश्वकर्मा और उसकी बहन ज्योति विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों ने खुद को सचिवालय में ऊंचे संपर्क होने की बात कहकर उसके चार पहिया वाहनों को लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले प्रति गाड़ी दो लाख रुपये और 6 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देने की बात कही। आरोप है कि दोनों के कहने पर उसने दो गाड़ियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.