लखनऊ, सितम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय में आठ समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस कृष्ण प्रकाश को मुख्यमंत्री कार्यालय से कृषि विभाग में नई तैनाती दी गई है।ललित चंद को राजस्व से कृषि, बाध्य प्रतीक्षारत प्रत्यूष सिंह को राजस्व विभाग, राहत उल्लाह सिद्दीकी को राजस्व से नगर विकास विभाग, प्रिंस मौर्य को चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग से कृषि विभाग, सूरज सिंह को लोक निर्माण विभाग से गोपन, विनीत श्रीवास्तव को उपभोक्ता मामले से होमगार्ड्स और विनय कुमार वर्मा को मुख्य सचिव कंप्यूटर सेल से सहकारिता विभाग में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...