देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सचिवालय सुपर लीग-2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सचिवालय डेंजर और सचिवालय पैंथर ने शानदार जीत दर्ज की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुकाबले खेले गए। पहला मैच सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील मेंदोला ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। गेंदबाजी में शीशपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मनोज बिष्ट ने 37 रन की अहम पारी खेली, जबकि अनुज चमोली ने 2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शीशपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय पैंथर और सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.