लखनऊ, जनवरी 8 -- अलीगंज क्षेत्र में सचिवालय कॉलोनी, पुरनिया और आसपास के इलाकों में दर्जनों मकानों की पानी की लाइनें सीधे नालों और सीवर के बीच से होकर गुजरी मिली हैं। यह खुलासा जलकल विभाग की गुरुवार की जांच के दौरान हुआ। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि सचिवालय कॉलोनी पुरनिया, अलीगंज में 150 से अधिक मकानों की पानी की लाइनें या तो नालों के भीतर से या फिर सीवर पाइप के बिल्कुल सट कर निकली हैं। कई जगहों पर पानी और सीवर की पाइपें एक-दूसरे से चिपकी हुई मिलीं, जिससे कभी भी गंदा पानी पीने की सप्लाई में मिल सकता था। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार यादव के निर्देश पर ऐसे सभी कनेक्शनों को तत्काल कटवा दिया गया, जो नालों या सीवर के भीतर से निकले थे। जहां संभव हुआ, वहां ऊपर से नए और सुरक्षित पानी के कनेक्शन डलवाए गए। कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.