सचिवालय के निजी सचिव और अपर निजी सचिव संवर्ग में 93 पद बढ़े
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सेवा में निजी सचिव और अपर निजी सचिव संवर्ग में 93 पद बढ़ा दिए गए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के बाद सचिवालय में निजी सचिव और अपर निजी सचिव संवर्ग में पदों की संख्या 1148 से बढ़कर 1241 हो गई है।सचिवालय प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक प्रधान निजी सचिवों की संख्या 13 से बढ़कर 20 हो गई है। निजी सचिव श्रेणी चार की संख्या अब 29 से बढ़ाकर 41 कर दी गई है। निजी सचिव श्रेणी तीन की संख्या 42 से बढ़ाकर 58 हो गई है। निजी सचिव श्रेणी दो में स्वीकृत पद अब 102 हो गए हैं। पहले इनकी संख्या 82 थी। निजी सचिव श्रेणी एक के पद 252 से बढ़ाकर 290 कर दिए गए हैं। अपर निजी सचिवों की संख्या पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। इनकी संख्या 730 है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.