फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- शमसाबाद। गांव अमलेया आशानंद में चोरों ने ग्राम पंचायत सचिवालय को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर दो बैटरी और एक इनवर्टर चोरी कर लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चोरों ने पास में बने डाकघर का ताला भी तोड़ा, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने चिलसरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सोनपुर के सबलपुर में लालू प्रसाद यादव उच्च विद्यालय में चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...