लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सचिवालय में जिन फाइलों का अभी तक डिजिटाइजेशन नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे पत्रावलियों के सुरक्षित रख रखाव के साथ-साथ उनकी आवश्यकता होने पर वह तुरंत उपलब्ध हो सकें। वहीं सचिवालय के विभिन्न भवनों में स्थित कार्यालय कक्षा, प्रतीक्षा कक्षों व सभाकक्षों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। सभी सभाकक्षों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था होगी।

बैठक के दौरान निर्देश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंगलवार को बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय परिसर के विभिन्न भवनों में स्थित कार्यालय कक्षों, प्रतीक्षा कक्षों एवं सभाकक्षों के आधुनिकीकरण, सिविल एवं विद्युत कार्याों व अन्य आवश्यक कार्यों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा। सचिवालय की कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित, आधुनिक व स्वच्छ बनाने के लिए अध...