सचिवालय कर्मियों के सीयूजी नंबर पोर्ट करने के लिए आज से कैंप
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पोर्ट करने के लिए गुरुवार से 19 तक कैंप लगेंगे। लोकभवन व बी और सी ब्लॉक के लिए बी ब्लॉक की लॉबी में कैंप लगेंगे। नवीन भवन व अधिकारी भवन के कर्मचारियों के लिए होम्योपैथी डिस्पेंसरी में कैंप लगाया जाएगा। मुख्य भवन, बहुखंडी भवन व सचिव भवन के लिए भी डिस्पेंसरी में ही कैंप लगेंगे। बापू भवन, दरबारी लाल शर्मा भवन व विकास भवन के लिए बापू भवन की लॉबी में कैंप लगाया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री भवन व योजना भवन के कर्मचारियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री भवन की लॉबी में कैंप लगेगा। सचिवालय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर 19 तक वे अपना नंबर पोर्ट नहीं करवा लेते हैं तो इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित सचिवालयकर्मी की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.