रांची, अगस्त 12 -- रांची, हिब्यू। राज्य सरकार जल्द ही सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा संवर्ग के लिए नई नियमावली बनाएगी। यह काम कार्मिक विभाग को सौंपा गया है। यह फैसला कैडर पुनरीक्षण समिति की सिफारिश पर लिया गया है, जिसे इस सेवा संवर्ग की समीक्षा के लिए गठित किया गया था। बता दें कि जून में झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को सीधी भर्ती व बैकलॉग दोनों श्रेणियों में रद्द कर दिया गया था। इससे पहले 2022 में 452 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर दिसंबर 2022 में ये रिक्तियां रद्द कर दी गई थीं। करीब दो साल बाद अगस्त 2024 में दोबारा विज्ञापन जारी हुआ। यह भी पढ़ें- एनआरएलएम नीति लागू न होने से जेएसएलपीएस कर्मियों में आक्रोश लेकिन भर्ती प्रक्रिया भी जून 2026 में फिर रद्द हो गई। अब नई नियमावली बनने के ब...