वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। सिगरा निवासी युवक सचिवालय का अफसर बनकर न केवल लोगों को धमका रहा है, बल्कि रंगदारी भी मांग रहा है। शासन के विशेष सचिव फूलचंद्र के पत्र पर सिगरा पुलिस ने चंदुआ छित्तूपुर निवासी समीर रघुवंशी पर केस दर्ज करते हुए तलाश में जुटी है। पत्र के अनुसार सचिवालय में एक ई-मेल से शिकायत की गई थी। बताया गया था कि एक मोबाइल नंबर से लोगों को धमकी दी जा रही है। साथ ही सचिवालय का अफसर बनकर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है। ट्रू कॉलर पर उक्त नंबर पर आखिलेश सिंह लखनऊ सचिवालय लिखकर आता है। सचिवालय ने उक्त ई-मेल का संज्ञान लेते हुए संबंधित मोबाइल नंबर के बारे में छानबीन कराई। नंबर चंदुआ छित्तूपुर निवासी समीर रघुवंशी नामक व्यक्ति का निकला। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.