सचिवालय अधिकारी बता नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे
कानपुर, जून 25 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में खुद को लखनऊ सचिवालय का अधिकारी बताकर एक युवक को पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती कराने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने और रकम वापस मांगने पर आरोपित द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।कानपुर देहात के चित्तरपुरवा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह एक निजी कूलिंग टावर कंपनी में चालक हैं। वर्ष 2019 में पिता श्यामलाल की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मां उर्मिला, पत्नी काजल व छोटे भाई दीपक और दिलीप की जिम्मेदारी पंकज पर है। पंकज के अनुसार जनवरी 2025 में उनके फूफा के भांजे ने उनकी मुलाकात कन्नौज निवासी एक व्यक्ति से कराई, जो वर्तमान में कल्याणपुर के बारासिरोही क्षेत्र में रहता है। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.