कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। पीपीएन कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सचिन और महिला वर्ग में सृष्टि पाल को बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड दिया गया। विजेताओं को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, सीतापुर के क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ के साथ अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना जैसे कौशल विकसित होते हैं। एथलेटिक्स की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं के 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आर्ट्स टीम और बालिका वर्ग में टीम पीजी ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में पीजी विजेता, गोला फेंक में बालक...