लखनऊ, अक्टूबर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अगले साल प्रस्तावित यूपी विधानसभा के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कसरावद सीट से विधायक सचिन यादव को वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सचिन तीसरी बार के विधायक हैं और मध्य प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बन रहे इसी वॉर रूम से सभी तरह की चुनावी गतिविधियां संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...