जयपुर, अप्रैल 27 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि सचिन पायलट को गलती का अहसास हो गया है। उनकी सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत का जिक्र करते हुए गहलोत ने 'मानेसर' का भी नाम लिया, जहां विरोधी गुट के विधायक कैंप कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा सचिन पायलट अब संभल गए हैं और कभी छोड़कर नहीं जाएंगे। गहलोत ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब हाल ही में दोनों नेताओं की हाथ मिलाते और ठहाके लगाते हुए तस्वीरें वायरल हुईं थीं। दरअसल, अशोक गहलोत से सचिन पायलट को लेकर एक सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया था कि भाजपा प्रभारी ने कहा कि टोंक के जो विधायक हैं (सचिन पायलट) वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहां रहती है। इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट को पहले गुमराह किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.