नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- राजनीति में मंच मिले और माइक हाथ में हो तो नेता क्या-क्या बोल जाएं, इसका कोई हिसाब नहीं। अजमेर के रूपनगढ़ में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां समाज के कार्यक्रम में पहुंचे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं को निशाने पर लिया। पहले ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा पर तंज कसा और फिर पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि कार्यक्रम के बाद भी इसकी चर्चा होती रही।दिव्या मदेरणा पर गहलोत के बहाने निशाना कार्यक्रम में हनुमान बेनीवाल ने पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा का जिक्र करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने उनके पिता को जेल में डलवाया था। इसके बावजूद चुनाव जीतने के बाद उन्होंने उन्हीं का साथ दिया और विक्ट्री साइन दिखाया। बेनीवाल ने कहा कि एक तरफ उन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की और...