लखनऊ, जनवरी 27 -- प्रदेश के जूडो खिलाड़ियों ने हावड़ा (पं. बंगाल) स्थित दुमुरजाला इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि यूपी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा किया। मुरादाबाद के सचिन सिंह ने 81 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। हापुड़ की नित्या सिराही ने 70 किग्रा और मुरादाबाद के स्पर्श सिंह ने 60 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.