नई दिल्ली, जून 6 -- भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा। गिल और राहुल की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 368 रन बनाए। केएल 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। भारतीय कप्तान ने अपनी इस पारी के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। शुभमन गिल सबसे कम दिनों में बतौर कप्तान एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह टेस्ट में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज भी बने।शुभमन गिल ने सचिन को पीछे छोड़ा शुभमन गिल बतौर भारतीय कप्तान एक साल के अंदर एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट और आज खेले जा रहे मुकाबले के दौ...