नई दिल्ली, जुलाई 18 -- क्रिकेट के इतिहास के महानतम हरफनमौला माने जाने वाले सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को बारबाडोस में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 11 दिन बाद अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के साथ क्रिकेट जगत शोक में डूब गया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और दिग्गज सुनील गावस्कर ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी है। सचिन ने उनसे पहली और आखिरी बार हुई मुलाकात का जिक्र किया है, तो वहीं सुनील गावस्कर ने इसे क्रिकेट के लिये सबसे दुखद दिन बताया है। यह भी पढ़ें- कब से चल रही है रोहित शर्मा को 'ड्रॉप' करने की प्लानिंग? गिल भी हो गए थे मजबूरसचिन तेंदुलकर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ''यह स्वीकार करना वास्तव में बहुत कठिन है कि सर गैरी अब हमारे बीच नहीं हैं। म...