नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- बाजार में हाहाकार के बीच हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2918.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग ने हैदराबाद में दो एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का उद्घाटन किया है। कंपनी की ये नई यूनिट्स पावर जेनरेशन सेक्टर में जीई वर्नोवा (GE Vernova) की हाइली-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स की ग्लोबल डिमांड को सपोर्ट करेंगी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया था। नई मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के डीटेल्सलेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह दोनों मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैदराबाद के तुनिकिबोल्लारम में कंपनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड इनोवेशन सेंटर में स्थित हैं...