नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आजाद इंजीनियरिंग के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2202.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 18 पर्सेंट उछल गए हैं। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था। पिछले एक महीने में आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 53 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तेजी की वजहआजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को एक अनाउंसमेंट के बाद तेज उछाल आया। आजाद इंजीनियरिंग ने हैदराबाद में 7600 स्क्वायर मीटर एडवांस्ड लीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की घोषणा की है, जो कि ग...