नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदलुकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, लेकिन स्वयं से जुड़ी चीजें कम ही बार साझा करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने रविवार को अपने 49 साल पुराने बल्ले की यादों को ताजा किया है। अपने एक्स हैंडल पर सचिन ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वे बल्लेबाजी करने की पोजीशन में बल्ले को पकड़े हुए हैं। उसी पोज को सचिन तेंदुलकर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में रीक्रिएट किया है। उन्होंने उसी तरीके का पोज अपनी नई तस्वीर में दिया है, लेकिन इन दोनों तस्वीरों में फोटो पोज के अलावा एक जो चीज कॉमन है वह है-'बल्ला।'49 साल पुराने बल्ले को किया रिवील सचिन तेंदुलकर ने अपने 49 साल पुराने बल्ले को रिवील किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ...