सचिन तेंदुलकर के एक नहीं 4-4 वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे हाथ धोकर पड़े जो रूट
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- जो रूट के निशाने पर सिर्फ सचिन तेंदुलकार का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ही नहीं है, बल्कि उनकी नजरें 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले इस खिलाड़ी के कई और रिकॉर्ड पर भी टिकी है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार फिफ्टी जड़ते हुए 66 रनों की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर की 68वीं फिफ्टी है। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं रूट का यह टेस्ट क्रिकेट में 109वां फिफ्टी प्लेस स्कोर है। इसमें अर्धशतक के साथ शतक भी शामिल होते हैं। जो रूट इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से ठीक पीछे दूसरे पायदान पर हैं। अगर वह इसी निरंतरता से खेलते रहे तो वह जल्द वर्ल्ड नंबर-1 बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- 1 रन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.