सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को क्यों टीम से ड्रॉप किया था? पूर्व सिलेक्टर ने खोला राज
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने वो राज खोला है, जिसके बारे में पहले बहुत कम चर्चा हुई है। यहां तक कि इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ड्रॉप करने में संदीप पाटिल का हाथ था। हालांकि, ये फैसला लेने वाले वे अकेले नहीं थे, लेकिन चीफ सिलेक्टर के तौर पर उनके कंधे पर ज्यादा जिम्मेदारी थी। अब दूरदर्शन पर द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में पूर्व बल्लेबाज और सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रहे संदीप पाटिल ने बताया है कि उन्होंने और उनकी अगुवाई वाली चयन समिति ने जो किया, वह भारतीय क्रिकेट की भलाई और भविष्य के लिए था। 2012 और 2016 के बीच एक जरूरी बदलाव भारतीय क्रिकेट में देखने को मिला था। उस वक्त तक टीम इंडिया का हिस्सा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.