नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर, चीफ सिलेक्टर और मौजूदा एक्सपर्ट क्रिस श्रीकांत ने हाल ही में एक ब्लाइंड रैंकिंग चैलेंज में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें बिना अगला नाम जाने प्लेयर को रैंकिंग देनी थी। इसके लिए उन्हें कुल 10 खिलाड़ियों को अपने हिसाब से रैंकिंग में जोड़ना था। इस चैंलेंज में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज जैसे दिग्गज देशों के प्लेयर्स को चुना गया था जिन्होंने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में अपनी धाक जमाई। श्रीकांत ने इंस्टाग्राम पर अपनी रैंकिंग शेयर की, जिसमें उन्होंने खेल के कुछ सबसे सफल रन बनाने वालों को कैसे रखा है, इस पर एक दिलचस्प नजर डाली। इस ऑर्डर में कई पूर्व इंटरनेशनल कप्तान और खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हैरानी की बात यह है कि इस रैंकिंग में उन्होंने विरा...