शामली, जुलाई 15 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बैठक में सचिन गोयल एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। मुजफ्फरनगर स्थित श्रवण बैंक हॉल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अस्मिता जायसवाल सहित प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों को मिले सैनिकों जैसा सम्मान: संदीप बंसल बैठक के दौरान सचिन गोयल एडवोकेट ने अपने साथि...