मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, खेसं। क्रिकेट के महानायक भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने सुपर फैन मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार गौतम को बेटे की शादी में आमंत्रित किया। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी गुरुवार को मुंबई के एक होटल में हुई। इसमें क्रिकेट, राजनीति और कारोबार जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। सुधीर ने बताया कि उन्हें शादी में आने के लिए खुद सचिन ने आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि भारत-इंग्लैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीम के कई खिलाड़ी भी सचिन के बेटे और उनकी बहू को आशीर्वाद देने के लिए शादी समारोह में पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.