जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को दलमा के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। बांकुड़ा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ चांडिल पहुंची और स्थानीय सुरक्षा बलों के सहयोग से दलमा पहाड़ के दुर्गम इलाकों में हथियार एवं गोला-बारूद की तलाश की। नक्सली सचिन को पुलिस टीम साथ लेकर दलमा पहाड़ के उन संभावित ठिकानों तक पहुंची, जहां पूर्व में नक्सलियों द्वारा हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की आशंका है। पुलिस ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच अभियान चलाते हुए संभावित स्थानों की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- बीमार है नक्सली असीम, मारा जाएगा लेकिन सरेंडर नहीं करेगा; सचिन मार्डी का दावा हालांकि, सम...