मिर्जापुर, जून 30 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीमार और घायल पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अत्याधुनिक पशु एंबुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्र के पशु पालकों के लिए बेहतर साबित हो रही है। लालगंज और छानबे विकासखंड में डायल-1962 के माध्यम से सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच कर पशुओं का उपचार कर रही है। इससे पशुओं की जान बचाने के साथ पशु पालकों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा भी मिल रही है। वही पशुओं की मृत्यु दर में भी कमी हुई है।

पशु चिकित्सकों की टीम पशु चिकित्सक डॉ. मंगला प्रसाद ने बताया कि एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाएं, उपकरण और आपातकालीन चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रहती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर बीमार, घायल अथवा दुर्घटनाग्रस्त पशुओं का उपचार करती है। गंभीर स्थिति होने पर पशुओं ...