मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई खतौली ने कर चोरी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। विभाग ने माल परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन से 17.06 लाख की धनराशि जुर्माने के साथ सरकारी खजाने में जमा कराई है। 15 दिन के भीतर इस कार्रवाई को पूर्ण किया गया। पूर्ण धनराशि जमा होने के बाद वाहन को स्टेट जीएसटी विभाग ने रिलीज कर दिया है।स्टेट जीएसटी विभाग की खतौली सचल दल इकाई के सहायक आयुक्त नितिन कुमार बाजपाई को सूचना के मिली थी कि लेड इंगट से भरे एक वाहन का परिवहन मुजफ्फरनगर के रास्ते हो रहा है, जिसमें टैक्स की अनियमितताएं हैं। सहायक आयुक्त नितिन कुमार बाजपेई ने विभाग के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित को जानकारी दी, जिसके बाद सहायक आयुक्त ने टीम के साथ विभागीय पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद स...