भागलपुर, मार्च 14 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। भागलपुर-खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र के सतीशनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर शुक्रवार को ट्रक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को सीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए लाया गया जहां से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। घायल बच्चे की पहचान खगड़िया जिले के बुद्धनगर भरतखंड निवासी रीकेश कुमार पासवान के पुत्र प्रियरंजन कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...