चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड क्षेत्र के जेएसएलपीएस संघ की कैडर दीदियों ने गुरुवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड एवं जेएसएलपीएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों ने वर्षों से सेवा देने के बावजूद उचित मानदेय न मिलने पर चिंता जताई और जल्द से जल्द संतोषजनक कार्रवाई की मांग की। कर्मियों का कहना है कि वे गांव और पंचायत स्तर पर कई वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके मानदेय में कोई सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं की गई है। मौके पर गुनामणि नायक, रीता प्रधान, तारामणि नायक, देवी प्रधान, बिमला गोप, सुष्मिता नायक, सुजीत महतो, राजेश्वरी नायक, इन्दुमती प्रधान, टुनी नायक, सुभाषिनी महतो, गीता महतो, भामा महतो ,भवानी महतो, उमा गोप, सहित विभिन्न पं...