सघन वाहन जांच में 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला
बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, आवश्यक कागजात के अभाव तथा अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया गया। कई वाहनों के कागजात की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.