सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थानों को अलर्ट मोड में रखते हुए चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। जांच के दौरान कई वाहनों से आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर जुर्माना भी वसूला गया, वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।पुलिस यह भी पढ़ें- पूर्णिया: जिलेभर में वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की तलाशी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लग...