सीवान, मई 27 -- नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाया है। मैरवा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में नौतन व मैरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर नाकेबंदी कर सख्ती से वाहनों की जांच की। अभियान में आठ बाइक को जब्त किया गया। इसी दौरान शराब के नशे की हालत में वाहन चलाते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाने के नौतन के निवासी विकास कुमार राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि विकास कुमार राम को मंगलवार को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाए...