दरभंगा, मार्च 23 -- बिरौल। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ हाटी-कोठी चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज की जांच की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले कई चालकों को जहां कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया, वहीं कई वाहनों का चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...