मुंगेर, फरवरी 6 -- सलखुआ। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के कनरिया थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा घोघसम - राजनपुर पीपा पुल, सुखासनी - घोघसम एवं धनुपुरा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और हेलमेट की जांच की गई। कई चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनका ऑन द स्पॉट ऑनलाइन चालान काटा गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.