आजमगढ़, मई 25 -- माहुल। माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल ने रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोक कर शराब पीकर वाहन चलाने से मना किया गया। इस अभियान में पुलिस ने 25 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों के तहत शराब पीकर वाहन चलाना अपने ही नहीं दूसरे के जीवन को खतरा है। इस मौके पर उप निरीक्षक श्याम कुमार दुबे, इंद्रमणि पटेल, अरमान खान, दुर्गेश तिवारी, संदीप प्रजापति, जितेंद्र यादव, राम सजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल पर चला ड्रंकर्स के खिलाफ चला अभियान यह भी पढ़ें- हाइवे पर चेकिंग के दौरान नशे में मिले 19 वाहन चालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...