औरैया, मई 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों, चोरी और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कस्बे के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ध्यान सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर, नीतेश और शिवम चौधरी सहित पुलिस टीम ने प्रतापपुर पुल के नीचे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, तेज रफ्तार वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों वाले वाहनों को रोककर जांच की गई।अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने कई चालकों को यातायात नि...