बेगुसराय, मार्च 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से शुरू होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष फेज-2 की सफलता को लेकर शनिवार को पीएचसी में एएनएम एवं आशा फेसिलिटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में 41 टीकाकरण सत्र स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन सत्र स्थलों के आसपास आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम के सहयोग से तैयार ड्यू लिस्ट संबंधित एएनएम को उपलब्ध करा दी गई है। टीकाकरण दिवस पर टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत 41 सत्र स्थलों पर 66 गर्भवती महिलाओं और 458 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.