मैनपुरी, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने स्वयं विभिन्न केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कुं. आरसी महिला महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर निरंतर चालू रहें और हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए। तलाशी के सख्त नियमों के तहत किसी भी परीक्षार्थी या ड्यू...