सघन टीबी खोज शिविर में 435 लोगों की स्वास्थ्य जांच
गिरडीह, मई 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नयासांखो में मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार के नेतृत्व में सघन टीबी खोज अभियान के तहत एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 435 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गयी। डॉ सूरज कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन गिरिडीह के निर्देश पर मंगलवार को नयासांखो में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ व्यक्ति, मधुमेह बीमारी से ग्रसित, उच्च रक्तचाप, अत्यधिक धुम्रपान, मदिरापान एवं नशीला पदार्थ का सेवन करने वाले, अत्यधिक मोटे तथा पूर्व में किसी टीबी मरीज के संपर्क में रहनेवाले लोगो की स्वास्थ्य जांच की गयी। ओपीडी में 80 लोगों की जांच हुई। 58 लोगो की एक्सरे जांच, 80 लोगों की मधुमेह जांच, 72 लोगों की रक्तचाप जांच, 65 लोगो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.