जौनपुर, फरवरी 14 -- चन्दवक। क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों के विरुद्ध मिलने पर चार पहिया एवं दोपहिया वाहन मिलाकर कुल 135 वाहनों का चालान किया गया। शनिवार दोपहर चंदवक पुलिस ने मोढ़ैला तिराहा, पतरही बाजार, चंदवक बाजार, खुज्जी तिराहा और बजरंगनगर बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कुल मिलाकर 32 चार पहिया वाहनों और 103 दुपहिया वाहनों का यातायात नियम के विरुद्ध मिलने पर चालान किया गया। संदिग्ध मिलने पर वाहनों की पूरी तलाशी भी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.