औरंगाबाद, मई 22 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए समकालीन सघन छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में संलिप्त चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित कर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चरैया निवासी भोला भुईयां के पुत्र बिठल भुईयां, छालीदोहर निवासी राम ईश्वर पासवान के पुत्र सुरेन्द्र पासवान, जीतू उर्फ जीतर रिकियासन तथा जमुनिया निवासी मुंद्रिका यादव के पुत्र विजय यादव उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...