गढ़वा, अप्रैल 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के निर्देश पर अवैध खनन पर रोकथाम के लिए खनन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में तहत अलग-अलग जगहों पर बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए गये। गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे कल्याणपुर एनएच बाइपास रोड के समीप एक छापेमारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टर और एक अन्य ट्रैक्टर को संग्रहे मेन रोड के पास से पकड़ा। सभी जब्त वाहनों को गढ़वा थाना के हवाले कर दिया गया। साथ ही साथ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.