औरैया, फरवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र अजीतमल के अवर अभियंता विजय कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम ने ज्ञानपुर प्रताप सिंह और भूरेपुर अड्डा में कार्रवाई करते हुए 18 बड़े बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे। वहीं दूसरी टीम ने ग्राम हालपुर में अभियान चलाकर 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किए। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एक लाख रुपये की बकाया वसूली भी की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिल जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.