सघन खेत बचाओ अभियान में 1811 किसानों को किया जागरूक
कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सघन खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 10 जून से 24 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के विभिन्न विकास खंडों में कृषक जागरूकता शिविर और प्रदर्शनी आयोजित की गईं, जिनमें 1811 किसानों ने भाग लिया। विकास खंड गुगरापुर की ग्राम पंचायत नबलपुरवा और चांदापुर, छिबरामऊ की जगदीशपुर और रामखेड़ा तथा सौरिख की नगला खेमकरन और शरीफपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए। सौरिख क्षेत्र के कार्यक्रमों में प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री कैलाश राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- किसानों को उन्नत खेती और दुग्ध उत्पादन के बारे में दी जानकारी उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.